FM निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं 9वीं बार बजट, सोना-चांदी के दाम दबे रहें हैं - biztalkindia

Hot Topics

FM निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं 9वीं बार बजट, सोना-चांदी के दाम दबे रहें हैं

BizTalkIndia.com


Union Budget 2026-27 : मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही है. कुल मिला कर मोदी सरकार का 2014 से लेकर अब तक ये 15वां बजट है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 का बजट भाषण संसद में दे रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश करने का रेकॉर्ड बना दिया है. इस बार बजट से सभी वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ राहत की उम्मीद है.

रविवार को छुट्टी के दिन भी खुला है शेयर बाजार. वैसे आम दिनों में शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है. लेकिन आज का रविवार निवेशकों के लिए खास और अलग भी है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण के चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने घोषणा की है कि इस दौरान शेयर बाजार खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार चलेगा. वहीं, 1 फरवरी 2026 को सोना 13,468 रुपये और चांदी 26,273 रुपये सस्ती हो गई है. 

 

Tags :

bigsoftcompany

https://biztalkindia.com

Recent News